होम / Agra: क्यों दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा? बोली नहीं करुंगी इससे शादी

Agra: क्यों दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा? बोली नहीं करुंगी इससे शादी

• LAST UPDATED : February 21, 2023

(Why did the bride change her mind after seeing the groom? I will not bid to marry her): उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra)  जिले का है ये मामला जहां एक शादी समारोह के दौरान जो हुआ वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जब घुड़चढ़ी की रस्म के बाद दूल्हा स्टेज पर जयमाल के लिए अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था, तो तब हि दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जहां की दुल्हन को उसके और लड़के दोनों के परिवार के लोगों ने उसे खूब समझाया पर लेकिन वो फिर भी नहीं मानी। हालंकि इसके बाद दुल्हन ने उस लड़के के साथ सात फेरे लिए है जिसके साथ उसकी पहले शादी टूट चुकी थी।

बता दें की ये मामला बरहन थाना क्षेत्र निवासी की लड़की जिसकी शादी फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र के पचमान शहपुर गांव निवासी लड़के के साथ तय हुई थी। जो कि किसी बात पर उन दोनों की एक सप्ताह पहले यह रिश्ता टूट गया था। इससे घर वालों ने आनन-फानन में उसकी शादी ताजंगज थाना क्षेत्र निवासी लड़के के साथ तय कर दी।

दरवाजे से वापस लौटी बरात

जब 16 फरवरी को दूल्हा हंसी खुशी बरात लेकर अपनी दुल्हन को लेने उसके घर पहुंचा। जहां घर स्वागत की तैयारियां चल रहीं थीं। जबी पता नहीं एसा क्या हुआ की घुड़चढ़ी की रस्म के बाद जब दूल्हा स्टेज पर जयमाला के लिए अपनी दुल्हन का स्टेज पर आने का इंतजार कर रहा था। तभी दुल्हन ने दूल्हे को देखा और शादी से मना कर दिया। क्योंकी घुड़ चढ़ी के दौरान जब उसने अपने दूल्हे को देखा तो वो उसे पसंद नहीं आया जिसके बाद उसने शादी के लिए माना कर दिया। उसके इस फैसले से घर में जैसे मातम सा हो गया था। जिसके बाद उसे खूब समझाया गया, लेकिन वो नहीं मानी। जब इसकी जानकारी वर पक्ष में पहुंची तो लोग सन्न रह गए। दुल्हन के मना कर देने पर दोनों पक्षों के हुए खर्चे का लेनदेन हो गया। इसके बाद दूल्हा समेत पूरी बरात बैरंग लौट गई।

जिसके साथ टूटी थी शादी, उसी के साथ लिए फेरे

वही बरात के वापस लौटने से घर में मातम जैसा माहौल था। दुल्हन के परिजन ने इसकी जानकारी पचमान शहपुर में दी, जहां पहले उसकी शादी टूट गई थी। जो की इस बार लड़के के परिवार वाले शादी के लिए मान गए और फिर अगले ही दिन वह बरात लेकर आ गए। इसके बाद धूमधाम से शादी की गई। वह दुल्हन को अपने साथ विदा कराकर ले गए।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: इमारत का लेंटर ढहने के मामले में सुपरवाइजर को किया सस्पेंड, किया गया केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox