आसनसोल में भाजपा की हार से खुश हुए अखिलेश, टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को दी बधाई Akhilesh Congratulates Shatrughan on Win in LS bypoll

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Akhilesh Congratulates Shatrughan on Win in LS bypoll : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर भाजपा की करारी हार से बहुत खुश हैं। यहां करीब तीन लाख वोटों से जीत दर्ज करने पर अखिलेश ने टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव की सभी सीटों पर भाजपा की हार बड़ा संकेत है।

अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल लोकसभा से 3 लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उसके लिए उन्हें और ममता बनर्जी के कुशल नेतृत्व को हार्दिक बधाई! भाजपा का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना बड़ा संकेत है।

चार राज्यों के उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार (Akhilesh Congratulates Shatrughan on Win in LS bypoll)

चार राज्यों में हुए लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीटों पर भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी है। शनिवार को हुई मतगणना में पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीटें तृणमूल कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीती है।

वहीं, बिहार की बोचहां विधानसभा सीट राजद और महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर एवं छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में गई हैं। इन सीटों पर 12 अप्रैल को वोट पड़े थे। आसनसोल लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा से छीनी है। यहां से तृणमूल प्रत्याशी पूर्व भाजपाई शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को 3 लाख से अधिक वोटों से हराया।

(Akhilesh Congratulates Shatrughan on Win in LS bypoll)

Also Read : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एफआईआर दर्ज, दिल्ली पुलिस ने किया 9 लोगों को गिरफ्तार Jahangir Violence Case FIR Registered by Police

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago