BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर अखिलेश यादव की टिप्पणी, कही ये बड़ी बात

India News (इंडिया न्यूज़), Lal Krishan Advani : समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishan Advani) को भारत रत्न देने के ऐलान के बाद सरकार के इस फैसले को चुनाव से जोड़कर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा इससे अपने वोट को बांधना चाहती है।

सपा नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है। भारत रत्न सम्मान में नहीं दिया जा रहा है। बल्कि वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है। वहीं, इस फैसले के बाद BJP नेताओं में खुशी की लहर है।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह देश के प्रति उनकी दशकों की सेवा, देश की अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता और राजनीतिक जीवन में नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने का सम्मान करने का एक कदम है।

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकर ने कहा कि हमारे प्रेरणा स्रोत लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करना हमारे और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश और समाज को समर्पित कर दिया… अटल बिहारी वाजपेयी और उन्होंने देश के विस्तार में अहम भूमिका निभाई।

जमात-ए-इस्लामी ने किया विरोध

जमात-ए-इस्लामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का विरोध किया है। जमात-ए-इस्लामी के सचिव ने कहा कि उन्होंने आरोप लगाया कि बाबरी मस्जिद गिराने वाले को इनाम दिया गया। मौजूदा सरकार नफरत की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति भूल गई है। सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने की उम्मीद करना बेमानी है। शांति की बात करने वालों को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। उनकी जगह ऐसे किरदारों को भारत रत्न दिया जा रहा है, जो देश में शांति के खिलाफ काम करते रहे हैं।

ALSO READ:-

Ajay Gautam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago