मारा गया अल कायदा चीफ जवाहिरी, अमेरिका को मिली बड़ी सफलता

इंडिया न्यूज, वॉशिंगटन/काबुल (Zawahiri Killed)। आतंकवाद के खिलाफ जंग में दुनिया को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। अमेरिका की तरफ से किए गए ड्रोन हमले में अल कायदा के प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस बात की जानकारी दी। वर्ष 2011 में ओसामा बिन लादेन के खात्मे के बाद इसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। व्हाइट हाउस से दिए गए संबोधन में बाइडन ने कहा कि अब न्याय हो गया है और अब आतंकी नेता जवाहिरी नहीं रहा।

जवाहिरी पर था 25 मिलियन डॉलर का इनाम

आतंकी जवाहिरी के सिर पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम था। वह भी 11 सितंबर 2001 में हुए हमले में शामिल रहा था, जिसमें करीब 3000 लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर रविवार सुबह ड्रोन स्ट्राइक की थी। अमेरिका खुफिया अधिकारियों को इस बात का भरोसा था कि मारा गया शख्स जवाहिरी था। हमले में किसी और की मौत नहीं हुई है।

लंबे समय से बीमार था जवाहिरी

हाल ही में कई बार जवाहिरी की मौत की अफवाहें सामने आई थीं। वहीं, यह भी कहा जा रहा था कि वह लंबे समय से बीमार है। अब आतंकी नेता की मौत से सवाल उठ रहे हैं कि क्या अगस्त 2021 में काबुल पर तालिबान के नियंत्रण हासिल करने के बाद उसे शरण मिली हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि तालिबान के अधिकरियों को शहर में उसकी मौजूदगी की जानकारी थी।

यह भी पढ़ेंः मंकीपॉक्स से 22 साल के युवक की मौत, केरल में हुई देश की पहली घटना से दहशत

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago