होम / विकराल रूप धारण कर रहा है असानी, आंध्र व ओडिशा तट पर हाई अलर्ट

विकराल रूप धारण कर रहा है असानी, आंध्र व ओडिशा तट पर हाई अलर्ट

• LAST UPDATED : May 11, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर दिखने लगा है। आंध्र और ओडिशा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश आरंभ है। ‘असानी’ के अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यह आज शाम या कल सुबह तक आंध्र और ओडिशा के तट तक पहुंचेगा। इसे देखते हुए हाई अलर्ट कर दिया गया है।

पुरी में चल रही है तेज हवाएं और उठ रही ऊंची लहरें

ओडिशा के पुरी के एडिशनल एसपी मिहिर कुमार पांडा ने बताया कि असानी के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और ऊंची लहरें उठने लगी हैं। तटीय क्षेत्रों के आसपास रह रहे लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। पुलिस बलों और सभी स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से कई उड़ानों को भी रद किया गया है।

शाम तक और असर दिखाएगा चक्रवात

चक्रवात असानी अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचेगा। इसके बाद चक्रवात के मछलीपट्टनम, नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों तक पहुंचने की संभावना है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त प्रदीत कुमार जेना ने बताया कि विशाखापत्तनम पहुंचने के बाद यह समुद्र में मिल जाएगा।

यह भी पढ़ेंः नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox