होम / Attempt to Rape Girl : युवती से रेप की कोशिश, भाजपा नेता पर केस दर्ज

Attempt to Rape Girl : युवती से रेप की कोशिश, भाजपा नेता पर केस दर्ज

• LAST UPDATED : December 12, 2021

इंडिया न्यूज, बलिया।

Attempt to Rape Girl : बलिया में लालगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती ने भाजपा नेता पर घर में घुसकर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास, तथा गाली-गलौज का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती ने आरोप लगाया है कि रेवती थाना क्षेत्र के बघमरिया निवासी रणजीत मौर्य उर्फ करण मौर्य नौ दिसंबर की रात लगभग 10 बजे वे मेरे घर मे घुस गया। (Attempt to Rape Girl)

मेरे साथ मारपीट व अश्लील हरकत के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती की तहरीर के आधार पर दोकटी पुलिस ने शुक्रवार की रात को आरोपित के खिलाफ धारा 452, 376, 511 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच-पड़ताल के बाद मामला दर्ज (Attempt to Rape Girl)

इस बावत दोकटी थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मामला दर्ज किया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपित करण मौर्या भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री भी है। उधर, बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दोकटी पुलिस पर मामले को दबाने के प्रयास का आरोप लगाया है। कहा कि घटना नौ दिसंबर के रात की है। (Attempt to Rape Girl)

पुलिस ने 24 घंटे तक मामले को लटकाया रखा। विधायक के अनुसार जानकारी होने के बाद 10 दिसम्बर की रात 10 बजे मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। महिलाओं के मर्यादा के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उससे समझौता नहीं हो सकता।

(Attempt to Rape Girl)

Read More: Muzaffarnagar Crime : अनपढ़ ने यू ट्यूब पर सीखा तमंचा बनाना

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox