Ayodhya Deepotsav: रामनगरी वासियों को पीएम मोदी देंगे बड़ा तोहफा, जानें क्या रहेगा खास

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, अयोध्या: रामनगरी में दीपोत्सव कार्यक्रम में पीएम मोदी का दौरा तय हो गया। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी अयोध्या में करीब चार घंटे के अपने प्रवास के दौरान रामनगरी को बड़ा दीपावली गिफ्ट भी देंगे। माना जा रहा है कि दीपोत्सव पर रविवार को अयोध्या में करीब चार हजार करोड़ की लागत वाली 66 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा

23 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को अयोध्या का दौरा करेंगे। अयोध्या में प्रधानमंत्री शाम करीब पांच बजे भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे तथा इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी वहां पर शाम लगभग 5:45 बजे प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। शाम लगभग 6:30 बजे, प्रधानमंत्री सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती देखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वहां पर भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत भी करेंगे। इस दौरान गाय के गोबर से बने 25 हजार दीपक भी जगमग होंगे।

दीपोत्सव कार्यक्रम में पहली बार पहुंचेगे पीएम मोदी
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सत्ता में आने के बाद से लगातार दीपोत्सव का कार्यक्रम कर रही है। और हर साल इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। इस बार प्रदेश सरकार दीपोत्सव का छठा संस्करण आयोजित कर रही है। दीपोत्सव कार्यक्रम में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी पहुंच रहे हैं। उनके आगमन पर दीपोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और 11 रामलीला झांकियां भी प्रदर्शित की जायेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भव्य म्यूजिकल लेजर शो के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: देश के अंतिम गांव माणा में पीएम मोदी को याद आई 25 साल पुरानी बात – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago