होम / Ayodhya Nikay Chunav Result: रामनगरी बीजेपी के साथ, दूसरी बार भी पास

Ayodhya Nikay Chunav Result: रामनगरी बीजेपी के साथ, दूसरी बार भी पास

• LAST UPDATED : May 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Ayodhya Nikay Chunav Result: यूपी नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। सभी 17 नगर निगमों में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। ऐसे में बीजेपी इस जीत से गदगद है। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीट की थी वो है अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहीं से निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। अयोध्या नगर निगम 2017 में बना था इसके बाद बीजेपी ने यहां पर ऋषिकेश त्रिपाठी को मैदान में उतारा था। उन्होंने शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं इस बार बीजेपी ने अयोध्या से गिरीश पति त्रिपाठी पर भरोसा जताया वहीं उन्होंने इसका मान रखा। बीजेपी को बड़ी जीत यहां से हासिल हुई है।

सपा को भारी मतों से हराया

गिरीश पति त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू को 35625 मतों से हराया है। त्रिपाठी को 48।67 फीसदी वोट (77494) मिले हैं। अयोध्या नगर निगम पर बीजेपी का पूरा फोकस था। वहीं इस सीट पर बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक दलो नें अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। लेकिन बीजेपी नें बाजी मारी है।

सीएम का मुख्य फोकस अयोध्या पर

सीएम योगी आदित्यनाथ का फोकस हमेशा से अयोध्या पे रहा है। नगर निगम बनने के बाद सीएम ने अयोध्या से प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। वहीं इस नगर निगम को जीतने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। सीएम ने इस बार नगर निगम चुनाव में दो बार अयोध्या में जनसभा को संबोधित किया था।

Also Read:

By Poll Result: छानबे सीट पर अपना दल प्रत्याशी की शानदार जीत, सपा को मिली करारी शिकस्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox