होम / Baisakhi 2023: आज है बैसाखी का पर्व, गंगा घाटों पर भारी तादाद में नजर आए श्रद्धालु

Baisakhi 2023: आज है बैसाखी का पर्व, गंगा घाटों पर भारी तादाद में नजर आए श्रद्धालु

• LAST UPDATED : April 14, 2023

Baisakhi: पूरें देश में बैसाखी का आज मनाया जा रहा है। सूबह से ही हरिद्वार एव उत्तराखंड के सभी घाटों पर भीड़ पहुंची है। भीड़ को देखते हुए सभी गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इतजाम किए गए है। वही यातायात को सुचारु रुप से बनी रहे उसके लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे है। चारों ओर बम बम भोले ,जय मां गंगे के जयकारे लग रहे हैं।

गंगा स्नान के मौके पर श्रद्धालुओ ने किया दान पुण्य

गंगा स्नान के मौके पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से आए श्रद्धालु दान पुण्य भी कर रहे हैं। आसपास मंदिरों में दर्शन करने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। जगह -जगह पुलिसकर्मी तैनात है। जल पुलिस के गोताखोर भी मुस्तैद हैं।

व्यवस्था के लिहाज से पूरे हरिद्वार मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 15 जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ऋषिकुल सभागार में पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए अनुशासन और कर्मठता का पाठ पढ़ाया।

पुलिस बल ने की है सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी

कल पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए जिलाधिकारी विनयशंकर पांडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भीड़ के बावजूद व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। इसके लिए हर कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल लें। यातायात के प्लान सभी की स्पष्ट रूप से जानकारी होनी चाहिए। जिससे रूट डायवर्जन में कोई दिक्कत न खड़ी हो। किसी भी तरह की अफवाहों को न फैलने दें। चेतक व मोबाइल वाहन निरंतर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहें। माहौल खराब करने वाले तत्वों पर नजर रखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित करें।

ये भी पढ़ें:-  Uttarakhand: आज से 3 दिन के उत्तराखंड दौरे पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ये रहेगा कार्यक्रम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox