होम / बांदा में नाव पलटने से 40 लोग डूबे, चार के शव बरामद

बांदा में नाव पलटने से 40 लोग डूबे, चार के शव बरामद

• LAST UPDATED : August 11, 2022

इंडिया न्यूज, बांदा (Banda Boat Accident in UP) :  बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में असंतुलित होकर पलट गई। इस नाव में 50 लोग सवार थे। इसमें 40 लोग लापता हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गोताखारों ने अब तक प्रयास में चार शवों को बरामद किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। नाव पलटने के बाद प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। वहीं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

रक्षाबंधन पर मायके जा रही थी महिलाएं

नाव में अधिक 50 लोग सवार थे। इसमें अधिकतर महिलाएं व बच्चे शामिल थे। महिलाएं रक्षाबंधन पर भाइयों को रखी बांधने मायके जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया। इससे चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल गए जबकि 40 लोग लापता है।

नाव में अधिक लोग सवार होने से हादसा

रक्षाबंधन पर्व पर समगरा गांव से महिलाएं व लोग मरका घाट पर पहुंचे थे। यमुना नदी पार करके फतेहपुर जिले के असोथर घाट जाने के लिए नाव पर करीब 50 लोग सवार हुए थे। यमुना नदी में बीच धारा में पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में अधिक लोग सवार होने से यह हादसा हुआ है। हालांकि गोताखोर व रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में लगी है।

यह भी पढ़ेंः  भ्रष्टाचार में वाराणसी के बीएसए हटाए गए, अरविंद पाठक को जिम्मेदारी

यह भी पढ़ेंः दो साल या इससे अधिक सजा पाया व्यक्ति सोसाइटी का नहीं होगा सदस्य : सुरेश खन्ना

यह भी पढ़ेंः एमटेक छात्र समेत चार अंतर्राज्यीय हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 19 पिस्टल, तमंचे व मैगजीन बरामद

यह भी पढ़ेंः  बेकाबू बस-ऑटो में भिड़ंत से एक महिला की मौत, तीन की हालत नाजुक

यह भी पढ़ेंः  बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स: दिल्ली ने दिव्या काकरान को यूपी की खिलाड़ी बताकर बनाई दूरी, योगी देंगे 50 लाख का इनाम

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox