होम / Banda News: जंगल में मिला महिला का अधजला शव, हत्या की है आशंका

Banda News: जंगल में मिला महिला का अधजला शव, हत्या की है आशंका

• LAST UPDATED : February 4, 2023

(The half-burnt body of a woman has been found in the forest of Banda): बांदा में शनिवार की सुबह, बांदा के जंगल में महिला का अधजला शव मिला है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सुचना दी कि, महिला का शव 85% तक जल चुका था। बता दें, पुलिस महिला की पहचान कर रही है।

Banda News: मामला उत्तर प्रदेश के बांदा में केन नदी इलाके के जंगल का है, जहां शनिवार की सुबह ग्रामिणों को जंगल में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला है। ग्रामिणों ने शव को देखते ही पुलिस को सुचना दी। महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गई।

85 प्रतिशत जल चुका है महिला का शव

बता दें, पुलिस ने शव को पहली बार देख कर हत्या का मामला बताया था। साथ ही पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि, महिला का शव 85 प्रतिशत जल चुका है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस महिला शव की पहचान में जूटी है।

नहीं हो पाई महिला की शिनाख्त

पुलिस ने बताया कि, अभी उनसे महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आस-पास के इलाकों से लापता लोगों की जानकारी एकत्र कर रही है, क्योंकि हो सकता है कि किसी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हो।

यह भी पढ़ें-

UP News: भांजों ने किया अपने मामा की मौत, इलाके में फैली सनसनी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox