Bareilly Conclave: पहली बार सपा और बीजेपी के नेता आमने सामने, सपा ने लगाया आरोप, बीजेपी ने दिया जवाब

Bareilly Conclave: इंडिया न्यूज का कारवां आज पहुंचा झूमकों के शहर बरेली। यहां पर कई हस्तियों नें शिरकत की। इसी कड़ी में यहां पर सपा नेता भगवत शरण गंगवार और बीजेपी के नेता धर्मेन्द आमने सामने दिखे। दोनों ने एक दूसरे के सवालों का जवाब दिया। सपा नेता ने कहा कि बीजेपी सरकार में 50 लाख से कम रिश्वत नहीं लगती। वहीं उन्होंने कई आरोप लगाए। सपा नेता ने कहा कि इस बार प्रदेश से बीजेपी का सफाया होग। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी को लोग सबक सीखाएंगे। वहीं बीजेपी नेता ने कहा कि खाली दुकान तुम्हारा है खुला दुकान हमारा है। खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। उन्होने कहा कि ना मोदी हारा है ना ही हारेगा। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर गुंडे होंगे ऐसा शासन होगा।

वहीं इस कार्यक्रम में तमाम नेताओं ने शिरकत की। इसी कड़ी में गन्ना किसान मंत्री संजय सिंह गंगवार गंगवार जुड़े। उन्होंने इस दौरान कहा कि किसानों को कई मामलों में मदद की गई। किसानों को खाद दी जा रही है। किसानों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। किसानों के लिए अलग फीडर बनाने का काम किया गया है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि प्रदेश में क्राईम रेट में गिरावट है। उन्होंने कहा कि योगी शासनकाल में काफी परिवर्तन हुए है।

वहीं उन्होंने कहा कि बेसिक स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पहचान पहले अपहरण वाला प्रदेश बना था। प्रदेश की पहचान आज सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज वाला प्रदेश बना है। हर क्षेत्र में प्रदेश आगे। उन्होंने कहा कि सपा झूठ बोलने का काम करती है। 2024 में जनता झूठ बोलने वालों को सबस सीखाएगी। उन्होंने कहा कोई भी गठबंधन डबल इंजन की सरकार के आगे जीत नहीं पाएंगे। देश की जनता जागृत। देश के पीएम को हर देश में सम्मान मिलता है।

Also Read: Bareilly Conclave: गन्ना किसान मंत्री संजय सिंह गंगवार ने रखी अपनी बात, बताया किसानों को लेकर क्या है आगे की रणनीति

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago