होम / Bareilly Conclave: चिकित्सा के क्षेत्र में किस प्रकार के हुए विकास, जानें तमाम चिकित्सकों से

Bareilly Conclave: चिकित्सा के क्षेत्र में किस प्रकार के हुए विकास, जानें तमाम चिकित्सकों से

• LAST UPDATED : April 7, 2023

Bareilly Conclave: इंडिया न्यूज का कारवां आज पहुंचा झूमकों के शहर बरेली। यहां पर कई हस्तियों नें शिरकत की। इस कार्यक्रम में डॉक्टर स्वतंत्र कुमार, अग्रिम गुप्ता ने शिरकत की। चिकित्सा के क्षेत्र में किस प्रकार के विकास बरेली में हुए हैं। इसको लेकर तमाम प्रकार की चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में डॉक्टर स्वतंत्र कुमार, अग्रिम गुप्ता ने कहा कि अब बरेली के लोगों को मोतियाबिंद का उपचार फ्री मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आबादी को लेकर कभी नकारात्मक विचार नही रखना चाहिए। जितनी ज्यादा आबादी होगी उतना ज्यादा ही विकास संभव है।

वहीं इस कार्यक्रम में गन्ना किसान मंत्री संजय सिंह गंगवार गंगवार जुड़े। उन्होंने इस दौरान कहा कि किसानों को कई मामलों में मदद की गई। किसानों को खाद दी जा रही है। किसानों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। किसानों के लिए अलग फीडर बनाने का काम किया गया है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि प्रदेश में क्राईम रेट में गिरावट है। उन्होंने कहा कि योगी शासनकाल में काफी परिवर्तन हुए है।

गन्ना मंत्री ने कहा कि लोगों को मोदी, योगी मॉडल पसंद आ रहा है। निकाय चुनाव को लेकर कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलने जा रहा है। बाबा के बुलडोजर को लेकर कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालो को मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा। कोरोना को लेकर गन्ना इंडस्ट्री केवल काम करने का काम कर रही थी। किसानों की कड़ी मेहनत के कारण ऐसा संभव हो सका। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य का समय से भुगतान हो रहा है।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox