होम / BBAU Convocation: राष्ट्रपति ने मेधावियों को वितरित किए मेडल, स्वर्ण पदक विजेता को किया सम्मानित

BBAU Convocation: राष्ट्रपति ने मेधावियों को वितरित किए मेडल, स्वर्ण पदक विजेता को किया सम्मानित

• LAST UPDATED : February 13, 2023

(On Monday, the 10th convocation ceremony was held at Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar University.): सोमवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय में 10वां दीक्षांत समारोह हुआ। समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल रहीं। विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने मेधावियों को मेडल वितरित किए।

BBAU Convocation: बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय में सोमवार को 10वें दिक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं। राष्ट्रपति ने समारोह में स्वर्ण पदक विजेता मेधावियों को सम्मानित किया। मौके पर राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कुलपति आचार्य संजय सिंह और कुलाधिपति एस बरतुलिया समारोह में मौजूद हैं।

आचार्य संजय सिंह का पदक विजेताओं को बधाई                        

समारोह में कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि, ‘हम भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं।‘ साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को भी आगमन के लिए धन्यवाद।‘ उन्होंने सभी पदक विजेताओं व डिग्री धारकों को बधाई भी दी है।

आचार्य संजय सिंह का पदक विजेताओं को बधाई   

समारोह में कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि, ‘हम भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं।‘ साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को भी आगमन के लिए धन्यवाद।‘ उन्होंने सभी पदक विजेताओं व डिग्री धारकों को बधाई भी दी है।

50% सीटों पर एससी एसटी के बच्चों को प्रवेश

आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि, ‘हमारे विश्विद्यालय द्वारा 50 प्रतिशत सीटों पर एससी एसटी के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष विदेशी छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। साथ ही एनाईआरएफ रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।‘

‘SC,ST स्टूडेंट्स के लिए यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग व्यवस्था’

आचार्य संजय सिंह ने बताया कि, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावित्री बाई फुले हॉस्टल के लिए 12 करोड़ रुपये दिए हैं।‘ ‘अभी कई और छात्रावास बनने हैं।‘ बता दें, विश्वविद्यालय में SC,ST स्टूडेंट्स के लिए यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें-

Sidharth-Kiara Reception: मुंबई में दिया सिद्धार्थ-कियारा ने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सामने आईं कपल की तस्वीरें

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox