भाजपा फैला रही है साम्प्रदायिक उन्माद, दिग्विजय सिंह लगाया बड़ा आरोप BJP is Spreading Communal Frenzy

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खरगोन उपद्रव को लेकर एक बार फिर से बीजेपी पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है।

इंडिया न्यूज, भोपाल।

BJP is Spreading Communal Frenzy : पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह खरगोन उपद्रव पर अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर निशाना साधा हैं। दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में भाजपा पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए लिखा कि भाजपा यह जानती है कि बिना पत्थर उछाले कुर्सी नहीं मिलती।

इसलिए हथियार के रूप में कभी जज़्बात को तो कभी जान को हथियार बनाती है। साम्प्रदायिक उन्माद भाजपा का सबसे ख़तरनाक राजनीतिक हथियार है। जिस जिले में दंगा होगा उसकी पूरी जवाबदेही जिला कलेक्टर व एसपी की होगी, यदि यह संदेश मुख्यमंत्री दे दें तो कभी दंगा नहीं हो सकता। मेरे 10 वर्षों के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।

खरगोन पर अपने से चर्चा में हैं दिग्गी

इससे पहले भी दिग्विजय सिंह खरगोन उपद्रव को लेकर कई बयान दे चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने बिहार की एक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया में पोस्ट कर उसे मध्य प्रदेश का बताया था, जिसके बाद बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर जानबूझकर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था।

विवाद के बाद दिग्विजय सिंह ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था। दिग्विजय सिंह के लगातार विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद प्रदेश सरकार ने दिग्विजय सिंह का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने की मांग की। अपने बयानों के चलते दिग्विजय सिंह पर अब तक 4 केस दर्ज हो चुके हैं। किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

(BJP is Spreading Communal Frenzy)

Also Read : 6 से 11 साल तक के बच्चों को भी लगेगा कोरोना टीका, ब्रिटेन ने दी मॉडर्ना के वैक्सीन को मंजूरी Britain Approves Modernas Vaccine

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago