होम / भाजपा प्रवक्ता ने की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी, नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज हुआ मुकदमा

भाजपा प्रवक्ता ने की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी, नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज हुआ मुकदमा

• LAST UPDATED : May 29, 2022

इंडिया न्यूज, मुंबई (Maharashtra News)। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की है। उनके खिलाफ महाराष्ट्र में मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर उन्होंने राष्ट्रीय चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनके खिलाफ सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। नूपुर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने व दूसरे धर्म के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में मामला दर्ज है।

ज्ञानवापी पर डिबेट में ले रही थीं हिस्सा

नूपुर शर्मा एक चैनल की डिबेट में पहुंची थीं। यह डिबेट ज्ञानवापी मस्जिद पर थी। उन्होंने इसी दौरान इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसके बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। बहस के दौरान नुपूर शर्मा ने कथित तौर पर कहा था कि यदि लोग लगातार हिंदू आस्था का मजाक उड़ा रहे हैं, तो वह भी इस्लाम को लेकर ऐसा सकती हैं। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद से जुड़ी एक घटना का जिक्र मजाकिया अंदाज में किया।

रेप व जान से मारने की धमकी

इस टिप्पणी के बाद नूपुर ने कहा कि उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने व रेप की धमकियां मिल रही हैं। नूपुर ने खुद को मिल रहे धमकी भरे संदेशों के बारे में पुलिस को ट्विटर के जरिए सूचना दी। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे व मेरे परिवार के सदस्यों के खिलाफ धमकी मिली है। नूपुर दिल्ली के सीएम के खिलाफ चुनाव लड़कर चर्चा में आई थीं। वह 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार थीं। वह दिल्ली विवि छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंः लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, तीसरे दिन 2500 से ज्यादा मामले आए

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox