BJP v/s SP: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा को क्यों याद दिलाया आजम का हश्र? पढ़िए पूरी खबर

BJP v/s SP

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद डिंपल यादव को मैनपुरी उपचुनाव में टिकट दिया है। इसके बाद अखिलेश यादव परिवारवाद को लेकर घिर गए हैं। सबसे ज्यादा हमले भाजपा कर रही है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा में चुनाव लड़ने का अधिकार केवल सैफई कुनबे के पास है। सपा कार्यकर्ता तो केवल नारेबाजी के लिए है। सपा में हमेशा सैफई के यादव कुनबे को ही तवज्जो दी जाती है। उपचुनाव में डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित कर अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि वह परिवारवाद की राजनीति से बाहर नहीं आ सकते हैं।

भाजपा प्रवक्ता की यह बात सपा को इतनी खराब लगी कि ट्वीटर पर जंग शुरू हो गई है। सपा ने राकेश त्रिपाठी को ट्वीटर पर टैग करते हुए भाषा की मर्यादा भुला दी। लिखा कि आंख के अंधरे कान के बहरे और अकल से पैदल फ्लावर पार्टी के फूल नेता राकेश त्रिपाठी सुन, तेरे जैसे गर्दभों और मूर्खों को प्रवक्ता पद का लॉलीपॉप थमाकर भाजपा खुद परिवारवाद में संलिप्त है, संलग्न वीडियो देखकर अपनी औकात समझ ले, तेरे जैसों को सिर्फ दलाली करने का मौका मिल रहा है टिकट नहीं।

अब राकेश त्रिपाठी चुप बैठने वाले नहीं थे। उन्होंने भी ट्वीटर पर ही जवाब दिया। राकेश त्रिपाठी ने लिखा कि समाजवादी पार्टी से ऐसी ही भाषा की उम्मीद थी,ऐसी ही भाषा के मामले में, समाजवादी के सबसे बड़े भाषण वीर आजम खान के हश्र से सबक लेना चाहिए था। खैर… अपने अपने संस्कार….।

आजम खान के साथ आज क्या हुआ, पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करिए… आजम खान को रामपुर अदालत से झटका, विधायकी नहीं रहेगी

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago