होम / BJP will start Jan Vishwas Yatras from Today : आज से भाजपा शुरू करेगी जन विश्वास यात्राएं, नड्डा और योगी करेंगे शुरुआत

BJP will start Jan Vishwas Yatras from Today : आज से भाजपा शुरू करेगी जन विश्वास यात्राएं, नड्डा और योगी करेंगे शुरुआत

• LAST UPDATED : December 19, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

BJP will start Jan Vishwas Yatras from Today : भारतीय जनता पार्टी यूपी में आज से जन विश्वास यात्राएं शुरू करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को बताया कि भाजपा प्रदेश में रविवार से ‘जनविश्वास यात्रा’ के नाम से छह यात्राएं शुरू करने जा रही है और ये बिजनौर, मथुरा, झांसी, गाजीपुर, अंबेडकरनगर और बलिया से शुरू होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोहिया (डॉक्टर राम मनोहर लोहिया) की जन्‍म स्‍थली अंबेडकरनगर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे।

बीजेपी अध्‍यक्ष नड्डा अंबेडकरनगर में करेंगे शुरुआत (BJP will start Jan Vishwas Yatras from Today)

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोहिया (डॉक्टर राम मनोहर लोहिया) की जन्‍म स्‍थली अंबेडकरनगर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रभारी और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर रहेंगे। यह यात्रा अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली होते हुए बाराबंकी के बाद लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी।

मथुरा से सीएम करेंगे यात्रा का आगाज (BJP will start Jan Vishwas Yatras from Today)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दूसरी यात्रा मथुरा धाम से शुरू होगी जिसकी शुरुआत मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे और उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार और सांसद राजवीर सिंह मौजूद रहेंगे। यह यात्रा मथुरा से अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी।

(BJP will start Jan Vishwas Yatras from Today)

Read More: Screening Of Congress Ticket Contenders : पश्चिमी यूपी की 53 सीटों पर कांग्रेस के टिकट दावेदारों की स्क्रीनिंग

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox