होम / BPSC टीचर की हुई पकड़ौआ शादी! अब बीवी को रखने को तैयार नहीं, जानें क्या है पूरा मामला

BPSC टीचर की हुई पकड़ौआ शादी! अब बीवी को रखने को तैयार नहीं, जानें क्या है पूरा मामला

• LAST UPDATED : December 4, 2023

India News(इंडिया न्यूज), Pakdaua Vivah: पकड़ौआ शादी के बारे में आप सब ने कभी न कभी जरुर सुना होगा। यह एक ऐसी शादी होती है, जिसमें लड़के का अपहरण कर के जबरन शादी करवा दी जाती है। इस तरह की शादी पहले बिहार और यूपी में आम बात होती थी। किसी भी अच्छे घर के लड़के को पकड़ कर बंदूक की नोक पर शादी करवा दी जाती थी। एक बार शादी हो जाने के बाद फिर लड़का उस रिश्ते से बंध जाता था। इसी तरह का मामला एक बार फिर से सामने आया है।

ये है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि बुधवार (29 नवंबर) को गौतम कुमार नाम के लड़के को जबरन उठा लिया गया। गौतम कुमार हाल में ही बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर के शिक्षक बने थें। बुधवार को स्कूल जाते समय कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। जिसके बाद बंदूक की नोक पर अपहरणकर्ताओं में से एक की बेटी से शादी करने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस ने दी पूरे मामले की जानकारी (Pakdaua Vivah)

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अपहरण बिहार के वैशाली जिले में किया गया। गौतम कुमार पातेपुर के रेपुरा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नव नियुक्त शिक्षक हैं। युवक के लापता होने के बाद परिवार की शिकायत पर पुलिस द्वारा तलाशी शुरु की गई। परिवार द्वारा इस घटना को लेकर राजेश राय नामक व्यक्ति पर आरोप लगाए गए। जिसमें कहा गया कि उन्होंने अपनी बेटी चांदनी की शादी उनके लड़के से करवाई है। हालांकि इस आरोप को राजेश राय ने स्वीकार करने से मना कर दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ की जांच शुरु कर दी गई है।

क्या है पकड़वा विवाह

बता दें कि हाल में ही पटना उच्च न्यायालय के एक फैसले में इस तरह की शादी को रद्द कर दिया गया था। इस मामले में नवादा के एक सैनिक और लखीसराय की एक महिला के बीच दस साल पहले जबरन शादी करवाई गई थी। पहले के समय में इस तरह की शादी बिहार में सामान्य बात थी। इस तरह के शादी को पकड़वा विवाह कहते हैं।

ALSO READ: आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस? जानें क्या है सबसे बड़ी त्रासदी से लिंक

PM मोदी के साथ मेलोनी ने शेयर की फोटो, लिखा कुछ ऐसा यूजर्स टूट पड़े 

Bhopal Gas Tragedy: आज भोपाल गैस की 39वीं बरसी, पीड़ितों ने बताई आपबीती

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox