होम / Budget 2022-23 Announcement For Farmers: वित्त मंत्री ने किए किसानों के लिए बड़े ऐलान, यूपी चुनाव में हो सकता है फायदा

Budget 2022-23 Announcement For Farmers: वित्त मंत्री ने किए किसानों के लिए बड़े ऐलान, यूपी चुनाव में हो सकता है फायदा

• LAST UPDATED : February 1, 2022

Budget 2022-23 Announcement For Farmers

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Budget 2022-23 Announcement For Farmers: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट (Budget 2022-23) पेश किया है। बजट पेश होने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) समेत कैबिनेट के सभी मंत्री संसद में मौजूद रहे। सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

Budget 2022-23 Announcement For Farmers

वित्त मंत्री ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर चले किसान आंदोलन की वजह से किसानों की नाराजगी को दूर करने की कोशिश की है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए बताया है कि अगले वित्त वर्ष में किसानों के खाते में 2.37 लाख करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे।

गंगा नदी के किनारे जैविक खेती को बढ़ाया

वित्त मंत्री ने कहा है कि गंगा नदी के किनारे जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। गंगा नदी के पांच किमी चौड़े कोरिडोर्स की कृषि भूमि पर पहले चरण में विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगले वित्त वर्ष में 1000 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी, जिससे 1 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा होगा।

खेती में होगा ड्रोन का इस्तेमाल

वित्त मंत्री ने खेती-किसानी में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए ‘किसान ड्रोन’ (farmer drone) की घोषणा की है। जिसके अंतर्गत फसल मूल्यांकन, भूमि रिकॉर्ड, कीटनाशकों के छिड़काव आदि के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान की खरीद के लिए 2.37 लाख करोड़ रुपए भुगतान करेगी। साल 2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। तिलहन उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए योजना लाई जाएगी।

Also Read : Yogi will Not Get Walkover in Elections : चंद्रशेखर ने साधा योगी पर निशाना, पांच साल के कार्यकाल पर सवाल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox