होम / सहारनपुर में दो उपद्रवियों के घर बुलडोजर चला, प्रयागराज में दंगा भड़काने की कोशिश

सहारनपुर में दो उपद्रवियों के घर बुलडोजर चला, प्रयागराज में दंगा भड़काने की कोशिश

• LAST UPDATED : June 11, 2022

इंडिया न्यूज, Uttar Pradesh Violence News : योगी सरकार ने शुक्रवार की नमाज के दौरान उपद्रव करने वाले दंगाइयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। सहारनपुर में पुलिस-प्रशासन ने दो उपद्रवियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंची। इनके घर पर अवैध निर्माण को गिराया गया। आरोपियों के नाम अब्दुल वाकीर और मुजम्मिल है। इसमें अब्दुल वाकीर खत्ता खेड़ी और मुजम्मिल हबीबगढ़ इलाके में रहता है।

हिंसा में दोनों थे आरोपी

शुक्रवार को नमाज के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया है। दोनों आरोपी जेल में बंद है। यह लोग नमाज के बाद सड़क पर उपद्रव कर रहे थे। इन दोनों ने भीड़ पर पथराव किए और नारे लगाए। विवादित पोस्टर भी वायरल किया था। इसके कई वीडियो पुलिस के हाथ लगे थे। इसके अधार पर पुलिस ने कार्रवाई का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ेंः बिहार में पिता ने बेटे का शव पाने को मांगी भीख, अस्पताल कर्मियों ने शव देने को मांगें 50 हजार

प्रयागराज में शिव मंदिर में रखा अंडा

प्रयागराज में शनिवार को फिर दंगा भड़काने की कोशिश की गई। कुछ शरारतीतत्वों ने शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रख दिया। मंदिर पुजारी ने बताया कि अंडा रात में रखा गया है। मंदिर की छह फीट ऊंची जाली को फांदकर कोई अंडा रख गया। सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा था। अंडा को हटा दिया गया।

यह भी पढ़ेंः जुमे की नमाज की लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox