होम / प्राण प्रतिष्ठा के दिन दुनियाभर में मनाया जाएगा जश्न, जानें 22 जनवरी को कहां-क्या होगा कार्यक्रम

प्राण प्रतिष्ठा के दिन दुनियाभर में मनाया जाएगा जश्न, जानें 22 जनवरी को कहां-क्या होगा कार्यक्रम

• LAST UPDATED : January 19, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ), Pran Pratistha : उत्तर प्रदेश में राम मंदिर का उद्घाटन को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी की गई हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वायुसेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या के राम मंदिर पर फूल बरसाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा 22 जनवरी को केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी देने की घोषणा के बाद अब कई राज्य सरकारों ने भी आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा सहित कई राज्यों की सरकारों ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। गोवा में भी राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हरियाणा सरकार ने भी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है।

इतना ही नहीं, सोमवार को देशभर में केंद्रीय प्रतिष्ठान, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थानों के साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग इस दिन सभी बसों में राम भजन बजाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिमाचल प्रदेश में 3 दिवसीय कार्यक्रम कल शनिवार (20 जनवरी) से राजधानी शिमला में शुरू हो रहा है। यह शोभा यात्रा शनिवार को शिमला के कालीबाड़ी मंदिर से शुरू होगी। यह जुलूस लोअर बाजार, माल रोड, सीटीओ और कृष्णा मंदिर से होकर गुजरेगा। शिमला के राम मंदिर में 21 जनवरी से अखंड पाठ शुरू होगा। जो 22 जनवरी को सुबह 10 बजे समाप्त होगा। सूर्यास्त के समय यहां हजारों दीपक जलाए जाएंगे।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी जश्न का माहौल है और इस दिन 3 हजार से ज्यादा मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। राजधानी काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के साथ गुहेश्वरी मंदिर, मैतीदेवी मंदिर और भद्रकाली समेत सभी शक्तिपीठों में सुबह से ही विशेष पूजा होगी।

विश्व के कई देशों में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा उत्सव मनाया जाता है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 50 से अधिक देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। लाइव टेलीकास्ट अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फिजी, इंडोनेशिया और जर्मनी समेत कई देशों में किया जाएगा। अमेरिका में 300 से अधिक स्थानों और ऑस्ट्रेलिया में 30 स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पेरिस में एफिल टावर तक राम यात्रा निकाली जाएगी। अमेरिका में इसका सीधा प्रसारण न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में बड़ी स्क्रीन पर किया जाएगा।

इस्कॉन के दुनिया भर के लगभग 900 मंदिर में इस दिन दिवाली मनाई जाएगी और मंदिर पूरी तरह से दीयों की रोशनी से सराबोर होंगे। इस दिन इस्कॉन के मंदिरों में भगवान राम का कीर्तन किया जाएगा। भक्तों को प्रसाद और पुस्तकें भी भेंट की जाएंगी। लंदन, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिलिस समेत कई विदेशी शहरों में जश्न की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस्कॉन का कहना है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है।

ALSO READ:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox