Categories: देश

Champawat: G-20 सम्मेलन पर पीजी कॉलेज लोहाघाट में परिसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, इन लोगों ने की शिरकत

इंडिया न्यूज: (Symposium program was organized at PG College Lohaghat) लोहाघाट में जी-20 सम्मेलन के मध्यनजर परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने कहा यह देशवासियों के लिए गर्व करने का समय है। आज भारत G 20 की अध्यक्षता एवं मेजबानी कर रहा है।

खबर में खास:-

  • जी-20 सम्मेलन के मध्यनजर परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
  • भारत आज G 20 की अध्यक्षता एवं मेजबानी कर रहा
  • युवा अपने जीवन व देश को एक बेहतरीन भविष्य बना सकते

भारत आज G 20 की अध्यक्षता एवं मेजबानी कर रहा

पीजी कॉलेज लोहाघाट में भारत में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन के मध्यनजर परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसंवाद का विषय युवाओं की लोकतंत्र एवं शासन में भूमिका रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मनोज जी ने कहा कहा कि आज देशवासियों के लिए काफी गर्व का विषय है कि भारत G 20 की अध्यक्षता एवं मेजबानी कर रहा है और आने वाले समय में युवाओं को बहुत बेहतर तरीके से भारत का प्रतिनिधित्व करना होगा।

आज भारत का विश्व में मान बढा

कार्यक्रम की अध्यक्ष कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने कहा यह देशवासियों के लिए गर्व करने का समय है। देश और प्रदेश के युवाओं ने स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनकर देश व उत्तराखंड को ऊंचे मुकाम में पहुंचाना होगा। जिसमें युवाओं की बहुत बड़ी भागीदारी होगी, क्योंकि भारत युवाओं का देश है। उन्होंने कहा कि आज भारत का विश्व में मान बढा़ है, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। वहीं, परिसंवाद संयोजक डॉक्टर प्रकाश लखेरा ने विषय की रूपरेखा रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का सबसे प्रिय वाक्य एकं सत विप्रा बहुधा वदंति अर्थात सत्य एक है पर विद्वान उसे अलग-अलग नामों से पुकारते हैं। डॉक्टर लखेरा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा युवाओं को अपने शरीर को व्यायाम द्वारा मजबूत और अध्ययन और चिंतन करके अपने जीवन व देश का एक बेहतरीन भविष्य बना सकते हैं क्योंकि भारत युवाओं का देश है।

ये लोग रहे मौजूद

इसके साथ ही संवाद कार्यक्रम मे प्रियंकाचंद ,रितिकगहतोड़ी , शाह नवाज पहले तीन स्थानों में रहे। इसके अलावा अंकिता फर्त्याल ,संजना बिष्ट, एवं गोपालराम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर स्वाति बिष्ट ,अंकिता फर्त्याल, रेखा मोनी ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में डॉ कमलेश सकटा, डॉ सुनील कुमार वाह डॉक्टर भूप सिंह धामी रहे कार्यक्रम में डॉक्टर अपराजिता ,डॉक्टर रितु मित्तल ,डॉक्टर अनिता सिंहा ,डॉक्टर रुचिर जोशी ,डॉक्टर भगत लोहिया ,डॉक्टर रामधन नौटियाल, डॉक्टर अर्चना त्रिपाठी डॉक्टर ममता गंगवार, डॉक्टर अनिल टम्टा ,श्रीमती चंदा जोशी ,डॉक्टरभगत लोहिया सहित पूर्व व वर्तमान छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Also Read: Laksar News: खड़ंजा कुतुबपुर के निकट रेलवे ट्रैक से अज्ञात का शव बरामद, पुलिस मामले में जुटी

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago