पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- बाबूजी ने रखी थी सुशासन की नींव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि आज यानी रविवार को पूरे प्रदेश में मनाई जा रही है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह 10.30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसी के साथ 750 शैय्या हॉस्पिटल का भी CM ने लोकार्पण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी साथ मौजूद रहे।

 

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में ऑपरेशन थियेटर ब्लॉक के लोकार्पण अवसर पर सीएम योगी ने 9 फिट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा स्व. कल्याण सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। बाबूजी की कार्य पद्धति निर्णायक साबित हुई है। बाबूजी ने सुशासन की नींव रखी थी। प्रत्यक्ष को प्रमाणित करने की आवश्यकता नहीं होती है। बाबूजी के कामों को आगे बढ़ाने का काम होगा।

कल्याण सिंह

वहीं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा देश ने सदी की सबसे बड़ी महामारी का सामना किया है। ग्राम्य विकास की कार्यवाही को आगे बढ़ा रहे है। आज हर गांव में LED लाइटें जलती हैं। पहले मेडिकल कॉलेजों की संख्या कम थी। अब हर जनपद में एक मेडिकल कॉलेज होगा। महापुरुषों को सम्मान देने की जरूरत है।

 

इसे भी पढ़े : यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि आज, सीएम योगी करेंगे 9 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

इसे भी पढ़े : यूपी : UP Politics: अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को बताया बेईमान, तो राजभर बोले- अच्छा होता अपनी गलतियों पर करते बात

Shivendra Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

3 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

3 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

3 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

3 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

3 weeks ago