Congress Declaration for Women : प्रियंका ने किया महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण का वादा

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Congress Declaration for Women : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव 2022 के लिए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण देने सहित कई बड़ी घोषणाएं की। इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया। अब जरूरी है कि महिलाओं को राजनीति में भी हिस्सेदारी दी जाए। ये काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

कांग्रेस की ओर से की गई बड़ी घोषणाएं (Congress Declaration for Women)

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। पुलिस विभाग में 25 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। हर थाने में महिला सिपाही की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा के विशेष अधिकार प्राप्त छह सदस्यीय आयोग का होगा गठन। प्रदेश के 25 शहरों में अत्याधुनिक छात्रावास बनाए जाएंगे। बीमारी के लिए 10 लाख रुपये तक की इलाज की व्यवस्था होगी। राज्य भर में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। 12वीं पास छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा व ग्रेजुएट छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। पुलिस थानों में 25 प्रतिशत इंचार्ज सुनिश्चित किये जाएंगे। (Congress Declaration for Women)

गांवों में महिला चौपाल का निर्माण किया जाएगा। परिवार में पैदा होने वाली बेटी के लिए एफडी व सांविधिक जमा बनवाया जाएगा। महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा की अनुमति। मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता देंगे। हर जिले में महिलाओं की सहायता के लिए तीन सदस्यीय मुफ्त कानूनी सहायता का एलान। सलाह के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रदेश में नए प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खोले जाएंगे साथ ही सभी सीएचसी में महिलाओं के लिए अलग केंद्र खोले जाएंगे। 50 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्यम को कर में छूट मिलेगी।

(Congress Declaration for Women)

Also Read : Yogi Government Will Give Scholarship to Students: योगी सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर पर शोध कर रहे छात्रों को देगी स्कॉलरशिप, क्षेत्र पंचायतों के बढ़ेंगे अधिकार

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago