होम / कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज से, पांच माह में 3500 किलोमीटर का सफर

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज से, पांच माह में 3500 किलोमीटर का सफर

• LAST UPDATED : September 7, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Bharat Jodo Yatra)। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज से शुरू हो रही है। इस दौरान पांच माह में 35 सौ किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य रखा गया है। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे की पार्टी के ऊपर जुबानी तरकश छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ नहीं ‘भारत छोडो’ यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं।

आरएसएस पर निशाना

कांग्रेस ने भी पलटवार किया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आरएसएस की भूमिका की याद दिला दी। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा सही कह रही है ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ महात्मा गांधी के नेतृत्व में था जिसमें संघियों ने कभी भाग नहीं लिया। फिलहाल हमारे राहुल गांधी बुधवार से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। कांग्रेस की इस यात्रा को लेकर पार्टीजनों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी जोश के साथ काम कर रहे हैं।

अन्नामलाई ने ट्वीट कर बोला हमला

भाजपा नेता के अन्नामलाई ने सिलसिलेवार ट्वीट कर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल जब देश में घूमेंगे तब उन्हें देखकर खुशी होगी कि भारत कैसे आत्मनिर्भर हो गया है। राहुल यह देखकर भी चकित होंगे कि कैसे ग्रामीण उपनगरों और गांवों का भी डिजिटलीकरण हो गया है। देश भर में लोग डिजिटल तरीके से भुगतान कर रहे हैं। अगस्त 2022 में ₹10.72 लाख करोड़ का लेनदेन यूपीआई के माध्यम से देश भर में 26 करोड़ उपयोगकर्ताओं द्वारा किया गया था। यदि आप अपनी यात्रा के दौरान किसानों से मिलते हैं, तो आप हैरान रह जाएंगे कि आज 24 कृषि उपज एमएसपी में हैं।

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में अनूठा होगा दीपोत्सव, 14 लाख से ज्यादा दीये के संग बनेगा वर्ल्ड रेकार्ड

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox