भाजपा से मुकाबले को कांग्रेस की टास्क फोर्स तैयार, पार्टी नेतृत्व ने इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (National News)। कांग्रेस अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए हाथ-पैर मार रही है। चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स-2024 का गठन किया है। पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में जहां राहुल गांधी को शामिल किया गया है तो प्रियंका गांधी को टास्क फोर्स-2024 का सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कई बागी नेताओं को भी जगह दी है। सोनिया गांधी ने इन दो समूहों के अलावा भारत जोड़ो यात्रा के लिए केंद्रीय संगठन की भी स्थापना की है। इसमें दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद को जगह मिली है।

पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी को जगह

कांग्रेस द्वारा बनाए गए पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजादी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। टास्क फोर्स में पी चिदंबरम, मुकुल वास्निक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कोनगोलु को शामिल किया गया है। कांग्रेस द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार व मीडिया, वित्त व चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जाएगा। इन सदस्यों की अपनी टीमें होंगी।

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ की तैयारी, कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए कल होगी बैठक

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago