होम / Controversial Statement of Congress MLA on Hijab : हिजाब पर कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- भाजपा चला रही है अदालत

Controversial Statement of Congress MLA on Hijab : हिजाब पर कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- भाजपा चला रही है अदालत

• LAST UPDATED : March 16, 2022

इंडिया न्यूज, रांची।

Controversial Statement of Congress MLA on Hijab : कर्नाटक हाईकोर्ट का स्कूल-कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध बरकरार रखने के फैसले पर झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधा है। अंसारी ने भाजपा पर अदालतें चलाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि यह एक अच्छी परंपरा नहीं है। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी अक्सर अपने विवादित बयानों से मीडिया में बने रहते हैं। इससे पहले उन्होंने तालिबान की प्रशंसा करके विवाद खड़ा कर दिया था साथ ही कहा था कि तालिबान ने अमेरिका को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर करके अच्छा काम किया है।

जामताड़ा से विधायक हैं इरफान अंसारी (Controversial Statement of Congress MLA on Hijab)

जामताड़ा के दो बार के विधायक इरफान अंसारी कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्होंने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि मैं अदालत के फैसले पर कुछ नहीं कहूंगा। भाजपा अदालतें चला रही है और यह अच्छी परंपरा नहीं है। सितंबर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विधायक अंसारी ने कहा था कि तालिबान की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने अमेरिकियों को अफगानिस्तान से खदेड़ दिया था। हम सभी जानते हैं कि अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में किस तरह की ज्यादती करती थी।

(Controversial Statement of Congress MLA on Hijab)

Also Read : Karnataka High Court Decision on Hijab Controversy : हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला  

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox