Crime
India News (इंडिया न्यूज़) Crime : आज कल के युग में रिश्ते को लेकर कोई कुछ नहीं कह सकता है। वैसे तो बोला जाता है माँ – बाप का रिश्ता सबसे पवित्र होता है। लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर से के ऐसा मामला सामने आया है। जिसको जानने के बाद आपके होश उड़ जायेंगे। इस हादसे के बाद कोई भी इंसान किसी भी रिश्ते पर विश्वाश नहीं सकेगा।
दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र के सोलापुर का है। जहां एक पिता ने अपने 14 साल के बेटे को जहर देकर मार डाला। बेटे की हत्या करने के बाद उसने उसका शव नाले में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि उसने अपने बेटे की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह मोबाइल पर पॉर्न देखता था। इसके साथ ही वह लड़कियों को छेड़ता भी था। इस बात से पिता इतना नाराज हुआ कि उसने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने बेटे के शव को ठिकाने लगा दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विशाल की गंदी हरकतों से परेशान होकर उसके पिता विजय बट्टू ने उसकी हत्या कर दी। विजय बट्टू ने विशाल को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर दे दिया था। उसकी हत्या करने के बाद उसने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि 13 जनवरी की रात 14 साल के विशाल के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। लेकिन तब तक पुलिस को एक लड़के का शव मिलने की खबर मिल चुकी थी। शव की पहचान के लिए विशाल के परिवार को मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने शव की पहचान की। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत जहर से हुई है। पुलिस ने शक के आधार पर विशाल के पिता विजय बट्टू से पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पढ़ाई नहीं करता था। इसके साथ ही वह फोन पर अश्लील वीडियो भी देखता था। वह लड़कियों को भी छेड़ता था। उन्होंने उसे कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। परेशान होकर वह 13 जनवरी की सुबह उसे अपनी बाइक पर तुलजापुर रोड पर ले गया। यहां उसने कॉड ड्रिंक में जहर मिलाकर उसे पिला दिया।
Also Read:
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…