होम / सपा मुखिया अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- नेताओं के इशारे पर हो रहे अपराध

सपा मुखिया अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- नेताओं के इशारे पर हो रहे अपराध

• LAST UPDATED : February 25, 2023

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर प्रहार किया है।उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यावस्था का बुरा हाल है। उन्होंने प्रयाजराज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह एडवोकेट की सरेआम दिनदहाड़े दुस्साहसिक ढंग से की गई हत्या राज्य में कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। क्या यही भाजपा सरकार का रामराज है। भाजपा सरकार ने राज्य में कानून की धज्जियां उड़ा दी हैं। प्रदेश में किसी की भी जिंदगी सुरक्षित नहीं है। पूरे राज्य में अराजकता व्याप्त है।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल

पूर्व सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का हाल यह है कि जब गोली लगने के बाद पीड़ित अस्पताल पहुंचे तो वहां डाक्टर नदारद थे। क्या रोज हो रहे अपराध जीरो टॉलरेंस के उदाहरण है। 6 साल से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त का दावा करते आ रहे है वे बताएं कि आखिर अपराध कैसे हो रहे हैं? जहां स्थायी डीजीपी ही न हो वहां कानून व्यवस्था कैसे ठीक होगी? यहां कोई निवेश करने क्यों आएगा? मुख्यमंत्री जी कानून व्यवस्था नहीं सम्हाल पा रहे हैं।

नेताओं के संरक्षण हो रहे अपराध

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जबसे कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की है तबसे भाजपा नेताओं के संरक्षण और इशारे पर लूटपाट, हत्या, वसूली की घटनाएं बढ़ गई हैं। बेटियों और महिलाओं का जीवन और सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। जब भाजपा मंत्री सदन में अपराधों में कमी होने का दावा पेश कर रहे थे तो उसी वक्त उन्नाव में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या जैसी दुःखद घटना घटी।

यह भी पढ़ें- जातीय जनगणना के समर्थन में केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, कहा आने वाले समय पर होगा फैसला

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox