होम / द्रौपदी मुर्मू बनीं देशी की 15वीं राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू बनीं देशी की 15वीं राष्ट्रपति

• LAST UPDATED : July 25, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (President Oath Ceremony)। संसद के केंद्रीय कक्ष में आज द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस दौरान उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से भी मुलाकात की। मुलाकात में दोनों ने मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। वहीं राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने से पहले राजघाट पहुंचकर मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

सीजेआई एनवी रमना ने दिलाई शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपना अपना पहला संबोधन किया। उन्होंने कहा कि जोहार! नमस्कार! मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं।

राष्ट्रपति ने किया सभी को धन्यवाद

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सबके प्रयास से उज्जवल भारत का निर्माण संभव है। देश के नागरिकों का विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। मैं देश के लोगों को कारिगल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं। मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ओडिशा से 64 खास मेहमान पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भी विशेष तैयारियां की गई हैं।

यह भी पढ़ेंः द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनीं, पीएम मोदी ने बधाई दी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox