होम / राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू ने भरा पर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने प्रस्तावक

राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू ने भरा पर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने प्रस्तावक

• LAST UPDATED : June 24, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Draupadi Murmu Nomination)। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान उनके साथ पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। द्रौपदी मुर्मू की ओर से 4 सेटों में नामांकन दाखिल किया गया। पहले सेट में पीएम नरेंद्र मोदी खुद प्रस्तावक बने। इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा संसदीय दल के सदस्यों ने उनके नाम का अनुमोदन किया। नामांकन की प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई मंत्री भी मौजूद थे।

कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी लिया हिस्सा

इस मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा सीएम मनोहर लाल, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, यूके सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद द्रौपदी मुर्मू नामांकन के लिए गईं। 1997 में भाजपा में शामिल हुईं द्रौपदी मुर्मू ओडिशा विधानसभा की सदस्य रहीं हैं। नवीन पटनायक की सरकार में मंत्री के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। यही नहीं वह झारखंड की राज्यपाल भी थीं।

जेडीयू व बीजेडी के नेता भी रहे मौजूद

द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि यह बेहतर होता कि वह निर्विरोध ही चुन ली जातीं। द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद से अब तक नवीन पटनायक, वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी ने समर्थन का ऐलान किया है। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा भी अदिवासी महिला के नाम पर समर्थन कर सकती है। ऐसे में उनकी जीत तय मानी जा रही है। बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस के कई सांसद मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः कोरोना वैक्सीन ने बचा ली लाखों जिंदगियां, लांसेट स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox