ED Files Case Against Lalu Prasad : लालू यादव को एक और झटका, ईडी ने भी दर्ज कर दिया केस

इंडिया न्यूज, रांची।

ED Files Case Against Lalu Prasad : चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग में केस दर्ज कर लिया है। मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। सीबीआई की विशेष अदालत से 21 फरवरी को लालू प्रसाद सहित सभी 75 अभियुक्तों के खिलाफ नए सिरे से जांच करने का आदेश दिया था। रांची स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान ईडी को इस संबंध में आदेश जारी किया था।

लालू को 5 साल की कैद और 60 लाख का लगा था जुर्माना (ED Files Case Against Lalu Prasad)

15 फरवरी को ही इस केस में लालू प्रसाद और 74 अन्य अभियुक्त दोषी पाए गए थे। सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान अदालत ने लालू प्रसाद को पांच साल का सश्रम कारावास और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि सभी दोषी व वैसे अभियुक्त जिनकी पूर्व में ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है, उनके विरुद्ध भी मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम में जांच हो। चारा घोटाले से संबंधित यह तीसरा केस था, जिसमें कोर्ट ने ईडी को जांच के आदेश दिये थे। चारा घोटाले का यह मामला करीब 950 करोड़ का है। पूर्व में दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित दो कांडों को ईडी ने टेकओवर कर जांच शुरू कर दी थी।

(ED Files Case Against Lalu Prasad)

Also Read : Holika of Ancient Traditions are Alive in Varanasi : प्राचीन परंपराओं से सराबोर काशी की होली, शीतला घाट पर जलती है पहली होलिका

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago