Fear news: 31 दिन तक अमेजन के जंगलों में कांपता रहा शख्स, कीड़े-मकौड़े बना भोजन पेशाब तक पिया

लगभग 31 दिनों तक बिना पानी और खाने के अमेजन रेनफॉरेस्ट में फंसे व्यक्ति का रेस्क्यू कर उसका जान बचाया गया है। हर कोई सोचने पर मजबूर है कि आदमी बिना खाने के बिना पानी के जंगल में जिंदा कैसे रह पाया। बता दें कि बोलिवया का एक व्यक्ति अमेजन के घने और भयानक जंगल में 31 दिन तक तड़पता रहा। शख्स ने जिन्दा रहने के लिए जंगल के कीड़े-मकौड़ों को खाया करता था। वर्षा का पानी पिया लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उसे पानी न होने के कारण अपना पेशाब भी पीना पड़ा।

शख्स की जुबानी उसकी कहानी

30 साल के जोनाथन एकोस्टा ने बताया कि वह अपने चार दोस्तों के साथ 25 जनवरी को उत्तरी बोलीविया के अमेजन के जंगलों में शिकार पर गया था। इसी दौरान वह अपने दोस्तों से अलग हो गया। एकोस्टा के पास जो हथियार थी उसमें सिर्फ एक ही गोली मौजद थी। उसके पास न तो माचिस थी और ना ही लाइट की कोई व्यवस्था थी। एकोस्टा ने अपनी आप बीती में बताया कि जीवित रहने के लिए कीड़े-मकौड़ों को भोजन बनाने के अलावा कोई दूसरा उपाय ही नहीं था।

एकोस्टा ने रोते हुए कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग इतने लंबे वक्त तक किसी की खोज भी करते है। मैं जंगल में कीड़े-मकौड़े खाने को मजबूर था। मैंने जिंदा रहने के लिए क्या-क्या नहीं किया है। उसका कहना है कि जीवित रहने के लिए जंगल में पाए जाने वाले पपीते जैसे एक जंगली फल को भी खाया। हर समय ईश्वर से वर्षा की प्रार्थना करता था ताकि पीने के लिए पानी मुझे मिल सके। वर्षा के पानी को अपने जूतों में जमा करके रखता फिर उसे पीता था। लेकिन जब कुछ दिन वर्षा नहीं हुई तो उनकी जान के ऊपर आई जिसके बाद उसने जिंदा रहने के लिए अपना पेशाब तक पिया। एकोस्टा ने कहा कि जंगल में उसका सामना कई खतरनाक जानवरों से भी हुआ। वहीं जो उसकी बंदूक में आखिरी गोली थी उसने उसका इस्तेमाल खतरनाक जानवरों को डराने के लिए किया करता था।

ये भी पढ़े- UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, जो पाकिस्तान कभी भारत का हिस्सा था आज पड़ रहे खाने के लाले पीएम मोदी के बारे क्या कहा पढ़िए

 

Rupa Kumari

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago