होम / शुक्रवार को पत्थर फेकेंगे तो शनिवार को बुलडोजर चलेगा : साक्षी महाराज

शुक्रवार को पत्थर फेकेंगे तो शनिवार को बुलडोजर चलेगा : साक्षी महाराज

• LAST UPDATED : June 14, 2022

इंडिया न्यूज, Unnao news: भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर से बयान देकर चर्चा में है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अगर पत्थर फेकेंगे तो शनिवार को बुलडोजर चलेगा। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर जनता की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण की बात कही।

अपराध करने वाला सिर्फ अपराधी होता

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अपराध करने वाला अपराधी होता है, न हिंदू होता है, न मुसलमान होता है। वह न बच्चा होता है, न बुरा होता है न लंगड़ा होता है। जिनके हाथ में पत्थर है, वहां अलगाववादी हैं। उन पर कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर की घटना थी पूर्व सुनियोजित

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कि कानपुर में जो घटना हुई वह सुनियोजित थी क्योंकि उसी दिन ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल सब लोग मौजूद थे। सारा पुलिस फोर्स वहां लगा हुआ था।

ऐसे समय का नाजायज फायदा उठाते हुए कानपुर को आग में झोंकने का काम किया गया। यह तो धन्यवाद योगी को और कानपुर की पुलिस को जिन्होंने समय रहते स्थिति को संभाल लिया नहीं तो सारा देश और प्रदेश कानपुर पर और हमारे ऊपर हंस रहा होता।

यह भी पढ़ेंः आजम ने क्यों दी परिवार सहित रामपुर छोड़ने की चेतावनी, जाने पूरा मामला

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox