होम / यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि आज, सीएम योगी करेंगे 9 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि आज, सीएम योगी करेंगे 9 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

• LAST UPDATED : August 21, 2022

इंडिया न्यूज,लखनऊ (Lucknow). उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि आज यानी रविवार को पूरे प्रदेश में कई जगह मनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह 10.30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्व CM कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसी के साथ के साथ ऑपरेशन थियेटर का भी लोकार्पण किया जायेगा।

लोध बिरादरी के राष्ट्रीय नेता रहे कल्याण सिंह ने 21 अगस्त 2021 को सबको अलविदा कह दिया था। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह की अहम् भूमिका रही थी। इसी के साथ उन्ही की वजह से यूपी में भाजपा ने पहली बार परचम लहराने में कामयाब रही और भाजपा की सरकार की बनी थी। कल्याण सिंह को देश के सबसे बड़े राज्य यूपी का दो बार सीएम बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ था।

यूपी के इन जिलों में लगेगी कल्याण सिंह की प्रतिमा

बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की प्रतिमा यूपी के 9 शहरों में लगेगी। कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि के दिन यूपी के लखनऊ और अलीगढ़, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर और अयोध्या में उनकी मूर्तियां लगाई जाएंगी। इन जिलों में कल्याण सिंह का सबसे ज्यादा प्रभाव रहा है इसी के साथ भाजपा लोध वोटबैंक भी साधने की कोशिश करेगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox