होम / Japan Ex PM Shinzo Abe Death : गोली लगने से घायल जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन

Japan Ex PM Shinzo Abe Death : गोली लगने से घायल जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज, टोक्यो (Japan Ex PM Shinzo Abe Death)। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।

घटना का नया वीडियो आया सामने

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने का नया वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर आबे पर पीछे से गोली चलाता दिखता है। इसके बाद धुआं ही धुआं दिखाई देता है। आबे के निधन से दुनिया के कई देशों में शोक देखी जा रही है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ट्विट कर उनके हमले की निंदा की थी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी आबे पर हमले की कड़ी भर्त्सना की थी।

यह भी पढ़ेंः Shinzo Abe Shot : पीएम मोदी ने की शिंजो आबे के स्वस्थ होने की कामना

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox