होम / नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

• LAST UPDATED : May 11, 2022

इंडिया न्यूज, शिमला।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके पोते आश्रय शर्मा ने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। सुखराम को सात मई को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। आश्रय शर्मा ने पोस्ट में बचपन की अपने दादा के साथ वाली एक तस्वीर भी साझा की है। पंडित सुखराम के दूसरे पोते आयूष शर्मा हैं, जो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता के पति हैं।

अलविदा दादाजी, नहीं बजेगी फोन की घंटी

पं. सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने मंगलवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट में लिखा कि अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी। सुखराम को चार मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद मंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स में बेहतर इलाज के लिए वहां से उन्हें शनिवार को दिल्ली लाया गया। उन्हें दिल्ली भेजने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया था।

यह भी पढ़ेंः श्रीलंका में गृह युद्ध जैसे हालात, मंत्रियों-नेताओं के घरों पर हमले, आगजनी, सासंद समेत 5 की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox