होम / झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरा गंभीर

झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरा गंभीर

• LAST UPDATED : June 9, 2022

इंडिया न्यूज, Jharkhand Crime news: झारखंड में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों को जिंदा जलाकर सजा दे दी। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। यह मामला झारखंड के गुमला जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

बाइक पर लिफ्ट देकर किया था गैंगरेप

ग्रामीणों ने बताया कि नाबालिग माता-पिता के साथ लोहरदगा के भंडरा गई हुई थी। वापस लौटने के लिए माता-पिता बेटी के साथ बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गांव का एक युवक पड़ोसी गांव के अपने दोस्त के साथ बाइक से पहुंचे। घर जल्दी पहुंचाने की बात कह कर दोनों युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ बाइक पर लेकर निकल गए। देर शाम करीब सात बजे जब माता-पिता घर पहुंचे तो लड़की घर पर नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोग लड़की को खोजने निकले, तो वह पड़ोसी गांव में गंभीर हालत में मिली।

लड़की ने बयां की घटना

लड़की ने परिजनों को बताया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद परिवार वाले दोनों युवकों को खोजने निकले। पड़ोसी गांव में दोनों युवकों को बाइक के साथ घेर लिया गया। इसके बाद गांव की महिलाएं और पुरुष दोनों युवकों को लेकर पूछताछ के लिए पीड़ित लड़की के गांव पहुंचे। लड़की ने लड़कों के सामने पूरी कहानी बयां कर दी।

आरोपियों को बाइक समेत जिंदा जलाया

लड़की के बयान के बाद गांव वालों ने दोनों लड़कों को जमकर पीटा। इसके बाद बाइक समेत दोनों के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि आशीष की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः उत्तरी पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, 24 घंटे में बदलेगा मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में जारी रहेगी हीटवेव, जानिए पूरे देश में मौसम का हाल

गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात

दो लोगों को जिंदा जलाने की घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया गया है। संवेदनशील मामला होने की बात कहकर पुलिस ज्यादा जानकारी देने से बच रही है। इलाके के सीडीओपी मनीष चंद्र लाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः गोंडा में युवकों ने तीन फकीरों को आतंकवादी समझकर जबरन लगाई उठक-बैठक, जय श्रीराम के नारे लगवाए

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox