होम / नौकरी के लिए कोलकाता से मुंबई आई विवाहिता से गैंग रेप, एक रिश्तेदार समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी के लिए कोलकाता से मुंबई आई विवाहिता से गैंग रेप, एक रिश्तेदार समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : June 15, 2022

इंडिया न्यूज, मुंबई (Gang Rape in Mumbai)। नौकरी ढूंढने कोलकाता से मुंबई पहुंची 19 साल की एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में उसके एक रिश्तेदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना मुंबई के कुर्ला इलाके में हुई। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर अब तक चार आरोपियों को दबोच लिया है।

नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी पीड़िता

19 साल की शादीशुदा महिला मार्च में अपने एक रिश्तेदार के साथ नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी। मामले में कुर्ला के नेहरू नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कोलकाता की रहने वाली है। नौकरी की चाह में वह रिश्तेदार के साथ मुंबई आई थी। उसके रिश्तेदार व तीन अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी ने भाजपा नेताओं को चेताया, मर्यादा में रहें और विवादित बयानबाजी न करें

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox