Gaurav Became Special Principal Secretary of CM Mann : यूपी के लाल का पंजाब में जलवा, जौनपुर के गौरव बने सीएम मान के विशेष प्रधान सचिव

इंडिया न्यूज, जौनपुर।

Gaurav Became Special Principal Secretary of CM Mann : जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गौरव यादव को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। (Gaurav Became Special Principal Secretary of CM Mann)

इस सूचना के बाद से ना सिर्फ गौरव के गांव बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी गौरव यादव इस समय पंजाब पुलिस के मॉडर्ननाइजेशन विंग का कार्य संभाल रहे हैं, जोकि उनके पास उक्त नई नियुक्ति के बाद भी बना रहेगा। इस तरह मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का कार्य उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में मिला है।

शिअद-भाजपा सरकार में भी अहम पदों पर रहे (Gaurav Became Special Principal Secretary of CM Mann)

गौरव पंजाब पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वो शिअद-भाजपा सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गौरव की नियुक्ति सीएम ऑफिस में हुई दूसरी नियुक्ति है। इससे पहले आईएएस अधिकारी ए.वेणुप्रसाद को मुख्यमंत्री का विशेष प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। (Gaurav Became Special Principal Secretary of CM Mann)

बेलापार गांव में गौरव यादव के चाचा आदित्य नारायण यादव ने बताया कि गौरव के पिता भगवती यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं। इस समय वह लखनऊ में हैं। भगवती को एक पुत्र गौरव और दो बेटियां हैं। एक एम्स में डॉक्टर तथा दूसरी पीसीएस में एमडी है।

कानपुर, लखनऊ व दिल्ली से हुई पढ़ाई (Gaurav Became Special Principal Secretary of CM Mann)

गौरव यादव की शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली में हुई है। गौरव की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है। शिक्षक दीपक यादव, लालसाहब यादव, दिनेश कुमार यादव आदि ने बताया कि पूरा गांव गौरवान्वित हैं। जौनपुर जिले में ऐसे कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी हैं जो महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं। (Gaurav Became Special Principal Secretary of CM Mann)

गौरव यादव को सीएम भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव बनाए जाने को पंजाब सरकार में आम आदमी पार्टी के हाईकमान के दखल के तौर पर भी देखा जा रहा है। चर्चा है कि यह फैसला दिल्ली से लिया गया है।

(Gaurav Became Special Principal Secretary of CM Mann)

Also Read : BJP 42nd Foundation Day 2022 : एक भारत, श्रेष्ठ भारत को सशक्त कर रही भाजपा, पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago