होम / नगर निकाय चुनाव: जारी हुई निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची, इस दिन तक दर्ज की जाएंगी आपत्तियां

नगर निकाय चुनाव: जारी हुई निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची, इस दिन तक दर्ज की जाएंगी आपत्तियां

• LAST UPDATED : March 30, 2023

नगर निकाय चुनाव: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की सूची को जारी किया है। ये सूची निगम की मेयर सीट और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सीट के लिए जारी की गई है। यूपी में 17 नगर निगमों में 8 सीटें सामान्य श्रेणी यानी अनारक्षित हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए 3 सीटें आरक्षित की गई हैं। पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए क्रमशः 2-2 सीटें यानी 4 सीटें आरक्षित की गई हैं। एक सीट अनुसूचित जाति और एक सीट अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित की गई है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कर आरक्षण सूची जारी की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 6 अप्रैल तक आपत्तियां दी जा सकती हैं। यूपी में 762 नगर निकाय हैं। जिसमे नगर पंचायत 544, नगर निगम 17 और नगर पालिका 199 हैं। नगर पालिका सिसवा नगर पंचायत भानपुर को अलग रखते हुए लिस्ट जारी हुई है। नगर विकास विभाग के मंत्री ने कहा कि कोर्ट में हमने कहा था कि बिना ओबीसी आरक्षण के हम लोग चुनाव नहीं कराना चाहते हैं। कोर्ट ने हमारी बात मानी और आदेश जारी किया, जिसके बाद आज लिस्ट जारी की है।

देखें लिस्ट

  • लखनऊ नगर निगम महिला सीट घोषित
  • आगरा नगर निगम अनुसूचित जाति महिला
  • झांसी नगर निगम सीट अनुसूचित जाति घोषित
  • शाहजहांपुर नगर निगम पिछड़ा वर्ग महिला।
  • फिरोजाबाद नगर निगम पिछड़ा वर्ग महिला
  • सहारनपुर नगर निगम पिछड़ा वर्ग घोषित
  • मेरठ नगर निगम पिछड़ा वर्ग घोषित हुई
  • कानपुर नगर निगम महिला सीट घोषित हुई
  • गाजियाबाद नगर निगम महिला सीट घोषित
  • वाराणसी,प्रयागराज नगर निगम अनारक्षित
  • अलीगढ़,बरेली नगर निगम अनारक्षित घोषित
  • मुरादाबाद,गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित घोषित
  • अयोध्या, मथुरा वृंदावन नगर निगम अनारक्षित.

Also Read: नगर निकाय चुनाव: नगर निगम की मेयर सीट और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सीट के लिए आरक्षण का ऐलान, देखें लिस्ट

OP Rajbhar ने छेड़ा नया मुद्दा, कहा- दलित बेटी को पीएम बनाने के लिए आगे आए विपक्ष, अभी तक PM की कुर्सी पर नहीं बैठा कोई दलित

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox