UP Politics: किसानों को अपमानित और प्रताड़ित करने का काम कर रही सरकार: अखिलेश यादव

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर चुन चुन कर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है प्रदेश में किसानों को लगातार अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें धोखा पर धोखा दिया जा रहा है। ओलावृष्टि और असमय बरसात से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई, किन्तु किसानों को राहत देने से भाजपा सरकार लगातार मुंह चुराती नजर आई हैं। कर्ज, महंगाई और उपेक्षा से परेशान कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है।

ओलावृष्टि से किसान परेशान

पूर्व सीएम ने बीजेपी सरकार पर हमलों की बरसात की। उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रत्येक किसान का नुकसान लाखों में हुआ। भाजपा सरकार केवल दो से तीन हजार मुआवजा देकर उनके जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही है। यह किसानों का अपमान नहीं तो क्या है? भाजपा सरकार औद्यानिक फसलों पर कोई मुआवजा नहीं दे रही है। बुन्देलखंड में ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर 12 दिनों में 5 किसानों की जानें चली गई। तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली जबकि दो किसानों को दिल का दौरा पड़ गया।

पूंजीघरानों के प्रति सहानुभूति

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित साधन के बजाय पूंजीघरानों के प्रति सहानुभूति रखती है। भाजपा सरकार की ‘फसल बीमा योजना‘ धोखा साबित हो रही है। इस फसल बीमा योजना से किसान को नहीं सिर्फ बीमा कम्पनियों को फायदा हो रहा है। किसानों के हिस्से की रकम भाजपा सरकार निजी बीमा कम्पनियों को बीमा के नाम पर दे रही है। मुआवजा एवं क्लेम के नाम पर बीमा कम्पनियां किसानों को क्लेम देने में आनाकानी कर रही है।

Also Read: Kushinagar: सीएम योगी ने जनपद को दी ₹451 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कहा- पहले जो था सपा अब हो रहा पूरा

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago