होम / सहारनपुर वाले गुप्ता बंधु यूएई से गिरफ्तार, दक्षिणी अफ्रीका में करोड़ों लूट का आरोप

सहारनपुर वाले गुप्ता बंधु यूएई से गिरफ्तार, दक्षिणी अफ्रीका में करोड़ों लूट का आरोप

• LAST UPDATED : June 7, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (National News)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे गुप्ता बंधुओं को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से गिरफ्तार कर लिया गया है। गुप्ता बंधु उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। दक्षिणी अफ्रीकी सरकार ने इसकी पुष्टि की है। इसके बाद भ्रष्टाचार के आरोपी गुप्ता बंधुओं को दक्षिण अफ्रीका वापस लाने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी वापसी होगी या नहीं।

2009-2018 के बीच किया था स्थानीय मुद्रा का गबन

गुप्ता बंधुओं यानी अजय, अतुल व राजेश गुप्ता पर आरोप है कि तीनों ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब के साथ नजदीकी कर बड़े पैमाने पर अरबों की स्थानीय मुद्रा का गबन किया। यह भ्रष्टाचार 2009 से 2018 के बीच किया गया। घोटालों के सामने आने पर वे दक्षिण अफ्रीका से भाग गए थे। उनके खिलाफ काफी प्रदर्शन हुए थे। अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने स्वीकारा था कि अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के मतभेदों के कारण घोटाले में लिप्त गुप्ता परिवार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

1994 में परिवार सहित आ गए थे दक्षिण अफ्रीका

बता दें कि अजय, अतुल और राजेश गुप्ता 1994 में अपने परिवारों के साथ द. अफ्रीका आ गए थे। पूर्व राष्ट्रपति जैकब से उनकी बेहद नजदीकी थी। जल्द ही गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष धनी लोगों में शुमार हो गए। उद्योगपति गुप्ता बंधु सहारनपुर के रहने वाले हैं। इनके पिता शिवकुमार की सहारनपुर में राशन की दुकानें थीं। वह दिल्ली में खोली गई अपनी कंपनी से मसालों का निर्यात करते थे। उनकी दूसरी कंपनी टेलकम पाउडर में प्रयोग होने वाले सोपस्टोर पाउडर का वितरण करती थी। सहारनपुर के रानी बाजार में इनका पुश्तैनी मकान है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के दो और कर्नाटक के चार संघ कार्यालय उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से भेजे गए मैसेज से मचा हड़कंप

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox