Categories: देश

Happy Holi 2022 : अंग्रेजी कैलेंडर से 18 को, हिंदू पंचांग से 19 मार्च को

इंडिया न्यूज, गोरखपुर।

Happy Holi 2022 : रंगोत्सव यानी होली का त्योहार इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 18 मार्च को और हिन्दू पंचागों के हिसाब से 19 मार्च को है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 17 मार्च को होलिका दहन व 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसी दिन कार्यालयों में होली की छुट्टी भी रहेगी। वहीं, अगर बात करें हिंदू पंचांगों की तो होली चैत्र मास कृष्ण पक्ष सूर्योदय व्यापिनी प्रतिपदा में मनाई जाती है, जो 19 मार्च को है। इस दिन प्रतिपदा दिन में 12 बजकर 13 मिनट तक है। ऐसे में हिंदू पंचांगों के अनुसार, होली मनाने के लिए 19 मार्च का दिन ही प्रशस्त माना जाएगा।

विशेषज्ञ ज्योतिषियों ने दी जानकारी (Happy Holi 2022)

पंडित शरद चंद्र मिश्र और पंडित जोखन पांडेय शास्त्री के अनुसार, 17 मार्च को सूर्योदय छह बजकर तीन मिनट पर और चतुर्दशी तिथि का मान दिन में एक बजकर दो मिनट तक पश्चात संपूर्ण दिन और रात्रि पर्यंत पूर्णिमा है। यह पूर्णिमा दूसरे दिन 18 मार्च को दिन में 12 बजकर 52 मिनट तक है। 17 मार्च को दोपहर एक बजकर दो मिनट से रात 12 बजकर 57 मिनट तक भद्रा भी है। पूर्णिमा तिथि के पूर्वार्द्ध में भद्रा का निवास होता है। दिन में चतुर्दशी या प्रतिपदा में होलिका दहन निषेध है। इसलिए इस वर्ष होलिका दहन 17 मार्च की रात्रि 12 बजकर 57 मिनट के बाद और 18 मार्च को सूर्योदय (छह बजकर दो मिनट) से पूर्व ही मान्य रहेगा।

(Happy Holi 2022)

Also Read : Lathmar Holi 2022 Preparation in Nandgaon : इस प्रकार नंदगांव हो रहा होली को तैयार, टेसू के फूलों से सराबोर होंगे हुरियार

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago