फल का इस्तेमाल तो हम सभी करते है। डॉक्टर भी सेहत मंद रहने के लिए फल का सेवन करने की सलाह देते हैं। फल हमारे शरीर को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। फलों में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स समेत पोषण से भरपूर तत्व मौजूद रहते हैं। कहते है कि हर सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं सेब के शिवा भी कई फल हैं। जो बहुत पौष्टिक हैं। सेब के अलावा यदि आप फायदेमंद आहार लेना चाहते हैं तो केला भी लाभकारी साबित हो सकता है।
डॉक्टर हर दिन एक केला खाने की सलाह देते हैं। केले में विटामिन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी और बी-6, लोहा, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, पोटेशियम शरीर को भरपूर पोषण देते हैं। जिसमें प्राकृतिक शर्करा जैसे सुक्रोज, फ्रक्टोज और ग्लूकोज मौजूद होते है। केले को सूपरफूड भी कहते हैं। आइए आपको बताते है केले के नुकसान और फायदे।