होम / Healthy tips: बदलते मौसम में बच्चों को रखे खयाल, सेहतमंद होने के लिए नाश्ते में दें ये 4 चीजें

Healthy tips: बदलते मौसम में बच्चों को रखे खयाल, सेहतमंद होने के लिए नाश्ते में दें ये 4 चीजें

• LAST UPDATED : February 28, 2023

बदलते मौसम में अपने बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए आप इन टिप्स का उपयोग कर सकते है। खासकर, कमजोर इम्युनिटी की वजह से होने वाले लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। आसान शब्दों में कहें तो जिन लोगों की इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।

उनके बीमार होने की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है। मौसम बदलने से बच्चे बहुत तेजी से बीमार पड़ जाते हैं। इसके लिए डॉक्टर बच्चों को इम्युनिटी बूस्टर चीजें खाने की सलाह देते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को बदलते मौसम में सेहतमंद रखना चाहते हैं।

अंडा का भुर्जी 

बच्चे ज्यादातर अंडे खाना पसंद करते हैं। इसके लिए बच्चे को आप नाश्ते में अंडा भुर्जी दे सकते हैं। अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा भी अंडे में जरूरी पोषक तत्व विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड्स, आयरन ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्युनिटी पावर को बढ़ाने  में सहायक होते हैं। साथ ही प्रोटीन शरीर में ऊर्जा का मुख्य संचार करता है।

 

आप अपने बच्चे को नाश्ते में इडली भी दे सकते हैं। यह बेहद ही हल्का भोजन है। साथ ही बनाने में भी बहुत आसानी से बन जाता है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। वहीं, इडली के सेवन से पेट काफी देर तक भरा रहता है। इडली में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी 1, बी 2, बी 6, सी और मिनरल होता है। ये आवश्यक पोषक बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

मूंगफली का पोहा

इसमें आयरन, विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डाइटरी फाइबर के मौजूद होने के चलते पोहा के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मूंगफली समेत कई प्रकार की हरी सब्जियां मिलाकर बनाया जाता है। इसके लिए पोहा इम्यून सिस्टम भी मजबूत करने में सहायक होता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox