होम / Himachal Pradesh : गोरखपुर के रहने वाले शिव प्रताप शुक्ला बनें हिमाचल के नए राज्यपाल

Himachal Pradesh : गोरखपुर के रहने वाले शिव प्रताप शुक्ला बनें हिमाचल के नए राज्यपाल

• LAST UPDATED : February 13, 2023

(Shiv Pratap Shukla, a resident of Gorakhpur, became the new Governor of Himachal.): हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के 29वें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला होंगे। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दे रहे है। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है

बता दें की शिव प्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। वह चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। जहां उन्हुने अपना सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया।

चार बार लगातार विधायक रहे

शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर से में इन साल 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार चार बार विधायक रहे थे। देश में लगे आपातकाल के दौरान उन्हें 26 जून, 1975 को जेल भी जाना पड़ा था। जहा से वह 18 महीने बाद, साल 1977 में छूटे और फिर साल 2002 में विधानसभा चुनाव भी हार गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा के लिए संगठन का काम करना शुरू किया था।

सीएम, डिप्टी सीएम और विस अध्यक्ष ने दी बधाई

29वें राज्यपाल होनें जा रहे है शिव प्रताप शुक्ला। जहां अब उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने नया राज्यपाल नियुक्त बनने पर बधाई दि है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके सार्वजनिक जीवन के व्यापक अनुभव से राज्य और यहां की जनता को लाभ होगा।

ये भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Reception: मुंबई में दिया सिद्धार्थ-कियारा ने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सामने आईं कपल की तस्वीरें

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox