होम / गहराता जा रहा जेएनयू का नॉनवेज विवाद, हिंदू सेना ने मुख्य गेट पर लहराया झंडा Hindu Sena Put Bhagwa Flag on JNU Main Gate

गहराता जा रहा जेएनयू का नॉनवेज विवाद, हिंदू सेना ने मुख्य गेट पर लहराया झंडा Hindu Sena Put Bhagwa Flag on JNU Main Gate

• LAST UPDATED : April 15, 2022

जेएनयू कैंपस के आसपास और उसकी दीवारों ने इस संगठन ने भगवा जेएनयू नाम के पोस्टर भी लगा दिए हैं। शुक्रवार सुबह यह मामला प्रकाश में आया।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Hindu Sena Put Bhagwa Flag on JNU Main Gate : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रामनवमी के दिन नॉनवेज खाने को लेकर हुए बवाल के बाद छात्रों के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शुक्रवार सुबह एक और मामला सामने आया है। मतलब ये कि जेएनयू का नॉनवेज विवाद और गहराता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह जेएनयू के मेन गेट पर हिंदू सेना नाम के संगठन ने भगवा झंडा लगा दिया है। यही नहीं जेएनयू कैंपस के आसपास और उसकी दीवारों पर इस संगठन ने भगवा जेएनयू नाम के पोस्टर भी लगा दिए हैं।

11 छात्रों से हुई पूछताछ

वसंतकुंज (नार्थ) पुलिस ने जेएनूय मारपीट मामले में गुरुवार को 11 छात्रों से पूछताछ की। इनमें से आठ छात्र वामपंथी संगठनों के हैं, जबकि तीन छात्र एबीवीपी के हैं। इन छात्रों ने पूछताछ में एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों संगठनों के छात्रों से मारपीट की वायरल हो रही वीडियो की ओरिजनल कॉपी मांगी है। दिल्ली पुलिस जेएनयू प्रशासन को कावेरी हॉस्टल के स्टाफ से पूछताछ करने के लिए शुक्रवार को पत्र लिखने जा रही है। वामपंथी छात्रों ने आरोप लगाया है कि एबीवीपी व उसके समर्थक हॉस्टल में नॉनवेज बनाने का विरोध कर रहे थे।

(Hindu Sena Put Bhagwa Flag on JNU Main Gate)

Also Read : 6 से 11 साल तक के बच्चों को भी लगेगा कोरोना टीका, ब्रिटेन ने दी मॉडर्ना के वैक्सीन को मंजूरी Britain Approves Modernas Vaccine

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox