Holi 2023 : स्पेशल चंद्रकला गुजिया के साथ मनाएं इस बार की होली, घर आए मेहमान खुश होकर जाएंगे

 होली रंगो (color holi) का त्योहार है। रंगो के बहाने ही सही दुश्मन भी गले लग जाते है। साल में एक बार होली पूरे धूम धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार में हर तरफ खुशियों की बौछार रहती हैं। लोग एक-दूसरे को गले लगा कर होली की बधाई देते हैं। होली का त्योहार हर तरह के रंगों की वजह से तो खास होता ही है लेकिन इसमें और भी चीजें रही है जो इसे खाश बनाती है।

आपको बता दें कि होली का नाम जुबान पर आते ही खाने की बात की जाए तो गुजिया का नाम सबसे पहले आता है। हर घरों में होली के त्योहार पर गुजिया बनाईं जाती हैं। हर किसी को खाने के मामले में गुजिया बेहद पसंद होता है। लेकिन अगर आप हर साल होली पर एक जैसी ही गुजिया बनाते-बनाते थक गई हैं तो ये रेसिपी आपके लिए है।

 हम आपको एक नई चंद्रकला गुजिया बनाना सिखाएंगे। इसका साइज नॉर्मल गुजिया से बिलकुल अलग होता है। खाने में नॉर्मल गुजिया से ज्यादा टेस्टी होता है। अगर आप इस होली कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे है तो आप अपने घर पर चंद्रकला गुजिया बना कर देखिए लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

चंद्रकला के उपयोगी सामान

  • घी 1 बड़ा चम्मच
  • चिरौंजी 1 बड़ा चम्मच
  • बादाम कटा हुआ 1 छोटा चम्मच
  • काजू कटा हुआ 1 छोटा चम्मच
  • पिस्ता कटा हुआ 1 छोटा चम्मच
  • सूजी 2 बड़े चम्मच
  • सूखा नारियल ½ कप
  • खोया 1 कप
  • इलायची पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • मैदा डेढ़ कप
  • आवश्यकता अनुसार पानी +1 कप
  • तलने के लिए तेलचीनी 1 कप
  • चांदी का वर्क 2 नग

चंद्रकला गुजिया बनाने की विधि

चंद्रकला गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी, चिरौंजी, बादाम, काजू, पिस्ता डालकर इसे 30 सेकेंड तक भूनें। अब इसमें सूजी डालकर इसे एक मिनट तक भूनें। एक मिनट बाद इसमें सूखा नारियल डालकर इसे दो से तीन मिनट तक भूनें। अच्छे से भून कर इसे निकाल लें।

अब आगे इसमें इलाइची पाउडर के साथ खोया डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसे ठंडा होने तक बर्तन में रख दें। उसके बाद एक बर्तन में मैदा, घी डालकर इसे अच्छे तरीके से मिलाएं। अच्छे से मिलाने के बाद अब इसमें पानी डालकर अच्छे से गूंथ लें। अच्छे से गूंथने के बाद कपड़े से ढककर थोड़े समय के लिए रख दें।

तब तक आप एक दूसरे बर्तन में थोड़ा पानी डाल कर चीनी की चासनी तैयार कर लें अब गूंथें हुए मैदे को लेकर छोटी-छोटी पूरियां बेल कर रख लें। इन पूरी के किनारों पर पानी लगाएं। एक पूरी के बीच में खोये को रखकर इसे दूसरी पूरी से ढक दें।

अब दोनों पूरी के किनारों को अच्छे से मिला कर पैक कर दें। आप इसके किनारे को पिंच फोल्ड भी कर सकते हैं। नहीं तो इसकी मशीन भी आती है। आप किसी भी नजदीकी दुकान से ले सकते हैं।

इसके बाद अब बर्तन में तेल गर्म कर इसमें चंद्रकला गुजिया डालकर इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। इसे पक जाने के बाद अब इसे किसी पेपर पर रख लें फिर इसे गर्म चाशनी में डाल दे। ठंड होने पर अब इसे काजू बादाम से सजा कर घर आए मेहमान के साथ सर्व करें। आप भी पूरे परिवार के साथ खाकर चंद्रकला गुजिया का लुफ्त उठा सकते है।

 

Rupa Kumari

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago